लाइव न्यूज़ :

यूरोस्पोर्ट इंडिया ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किये

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने आगामी तोक्यो पैरालंपिक खेलों के प्रसारण अधिकार यूरोस्पोर्ट इंडिया को सौंपे हैं।

तोक्यो पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच किया जाएगा। यह पहला अवसर होगा जबकि यूरोस्पोर्ट भारत में किसी वैश्विक खेल प्रतियोगिता का प्रसारण करेगा।

पीसीआई महासचिव गुरशरण सिंह ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यूरोस्पोर्ट तोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के प्रसारण के लिये हमारा मीडिया प्रसारण साझेदार होगा। ’’

भारत पैरालंपिक में अपना सबसे बड़ा दल भेज रहा है। भारत के 54 खिलाड़ी नौ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

इन खिलाड़ियों में भाला फेंक में विश्व के नंबर दो संदीप चौधरी और नंबर तीन सुमित अंतिल, निशानेबाजी में मनीष नरवाल (10 मीटर एयर पिस्टल), सिंहराज (10 मीटर एयर पिस्टल) और अवनि लेखारा (10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर एयर राइफल) तथा ऊंची कूद में मरियप्पन थंगावेलु भी शामिल हैं।

थंगावेलु भारतीय टीम के ध्वजवाहक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!