लाइव न्यूज़ :

यूरो अभ्यास मैच : बेंजेमा पेनल्टी से चूके, अलेक्सांद्र अर्नाल्ड चोटिल हुए

By भाषा | Updated: June 3, 2021 10:13 IST

Open in App

पेरिस, तीन जून (एपी) फ्रांस के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा, इंग्लैंड के डिफेंडर ट्रेंट अलेक्सांद्र अर्नोल्ड तथा जर्मनी के खिला​ड़ियों मैट हम्मल्स और थामस मुलेर के लिये अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वापसी अनुकूल नहीं रही।

बेंजेमा ने साढ़े पांच साल बाद फ्रांस की टीम में वापसी की लेकिन वह पेनल्टी पर गोल करने में नाकाम रहे। यूरोपीय चैंपियनशिप (यूरो 2020) के इस अभ्यास मैच में फ्रांस ने हालांकि वेल्स को 3—0 से शिकस्त दी।

इंग्लैंड ने एक अन्य मैच में आस्ट्रिया को 1—0 से हराया लेकिन उसके राइट बैक अलेक्सांद्र अर्नोल्ड की जांघ में चोट लग गयी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। अर्नोल्ड ने मार्च के बाद अपनी राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी।

हम्मल्स और मुलेर ने ढाई साल बाद जर्मनी की टीम में वापसी की, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। जर्मनी को डेनमार्क के खिलाफ मैच 1—1 से ड्रा खेलना पड़ा।

एक अन्य मैच में नीदरलैंड ने मेम्फिस डीपे के 89वें मिनट में किये गये गोल से स्कॉटलैंड को 2—2 से बराबरी पर रोका।

यूरो 2020 11 जून से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!