लाइव न्यूज़ :

जीत के जश्न के बीच स्वदेश लौटी यूरो चैम्पियन इटली की टीम

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:13 IST

Open in App

रोम, 12 जुलाई (एपी) इंग्लैंड पर पेनल्टी शूटआउट में मिली शानदार जीत के बाद पूरी रात कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर जश्न मनाते, सड़कों पर हॉर्न बजाते और आतिशबाजी करते दर्शकों पर चढे जीत के खुमार के बीच यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियन इटली की टीम स्वदेश लौटी ।

कप्तान जियोर्जियो चियेलिनी ने रोम के लियोनार्दो दा विंची हवाई अड्डे से बाहर निकलने पर जीत का इशारा करते हुए हवा में हाथ उठाया तो कोच राबर्टो मंचिनी ने सिर पर ट्रॉफी रख ली । हवाई अड्डे के कर्मचारियों में भी जोश की कमी नहीं थी ।

इटली ने 2006 विश्व कप के बाद बड़ा खिताब जीता है ।

राष्ट्रपति सर्जियो मातारेल्ला और प्रधानमंत्री मारियो द्राघी बाद में टीम का आधिकारिक तौर पर स्वागत करेंगे । इस मौके पर टेनिस खिलाड़ी मात्तेओ बेरेत्तिनी भी होंगे जिन्होंने विम्बलडन फाइनल में पहुंचकर इतालवी खेलप्रेमियों को गौरवान्वित होने का एक और मौका दिया ।

बेरेत्तिनी को नोवाक जोकोविच ने फाइनल में हराया । उस मैच के बाद वह वेम्बले स्टेडियम पर यूरो फाइनल देखने पहुंचे जिसमें इटली ने पेनल्टी शूटआउट में 3 . 2 से जीत दर्ज की ।

कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित इटली के लिये इस जीत ने संजीवनी का काम किया है । देश के युवा खिलाड़ियों ने सुनहरे भविष्य की नींव रख दी है । लंबे समय से कोरोना के कारण परेशान देशवासियों को जश्न मनाने का मौका मिला तो वे पीछे नहीं हटे ।

फाइनल के लिये उरूग्वे से रोम आये डेनियल रिगिनो ने कहा ,‘‘ कोरोना की त्रासदी झेलने के बाद यह जीत देश के लिये किसी टॉनिक से कम नहीं । खुशी का मानो गुब्बारा फूट गया है ।’’

एशिया के बाहर इटली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से था । यहां 127000 से अधिक मौतें हुई जो 27 देशों के यूरोपीय संघ में सर्वाधिक है ।

तीस वर्ष की मिशेला एस ने कहा ,‘‘ यह एक नयी शुरूआत का संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!