लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 : स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर स्पेन सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: July 3, 2021 10:46 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, तीन जुलाई (एपी) स्पेन ने बेहद तनाव और दबाव के बीच खेले गए मैच में स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3 . 1 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

स्पेन पिछले पांच मैचों में नियमित पेनल्टी पर गोल नहीं कर सका था जिनमें दो यूरो 2020 में चूके थे । इस मैच में भी अतिरिक्त समय में कई मौके गंवाये जिससे स्विटजरलैंड ने 1 . 1 से बराबरी करके मैच को पेनल्टी शूटआउट तक खींचा ।

इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरने के बाद आठवें ही मिनट में बढत बनाने वाली स्विटजरलैंड टीम को रक्षण की एक चूक भारी पड़ी । मिकेल ओइरजाबाल की निर्णायक पेनल्टी को गोलकीपर यान सोमेर बचा नहीं सके जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे का शॉट बचाया था ।

स्पेन का सामना लंदन के वेम्बले स्टेडियम पर सेमीफाइनल में इटली से होगा । स्पेन 2008 और 2012 में यूरो चैम्पियन रह चुका है । वहीं स्विटरजलैंड इसी स्टेडियम पर 2018 विश्व कप के अंतिम 16 में स्वीडन से हारकर बाहर हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!