लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 : दो गोल के साथ इतिहास रचने के करीब रोनाल्डो

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:10 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 24 जून (एपी) फ्रांस के खिलाफ 2 . 2 से ड्रॉ रहे मैच में दोनों गोल करके क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोलों के ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देइ की बराबरी कर ली ।

इस ड्रॉ के साथ ही पुर्तगाल यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में पहुंच गया । रोनाल्डो के अब अली के समान 109 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं । उन्होंने दोनों गोल पेनल्टी पर किये ।यूरो चैम्पियनशिप में अब उनके कुल 14 गोल हो गए हैं ।

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिये पहला गोल 17 साल पहले यूरो 2004 में किया था जब उनकी टीम ग्रुप चरण में यूनान से 1 . 2 से हार गई थी।

फ्रांस के दोनों गोल करीम बेंजीमा ने दागे जो टूर्नामेंट में उनके पहले गोल ही हैं । वह यूरो 2008 और 2012 में गोल नहीं कर सके थे । अक्टूबर 2015 के बाद फ्रांस के लिये यह उनका पहला गोल है ।

पुर्तगाल ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा जबकि जर्मनी दूसरे और फ्रांस पहले स्थान पर रहा । फ्रांस का सामना अगले दौर में स्विटजरलैंड से होगा जबकि पुर्तगाल की टक्कर बेल्जियम से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!