लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 : स्वीडन से हारकर पोलेंड , लेवांडोवस्की यूरो 2020 से बाहर

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:03 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 24 जून (एपी) दो बार गोल करने से चूके वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने बाद में दो गोल किये लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और स्वीडन से 2 . 3 से हारकर पोलैंड यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 2020 को अलविदा कह चुका था ।

स्टॉपेज टाइम के चौथे मिनट में स्वीडन के विक्टर क्लाएसन ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को ग्रुप ई में शीर्ष स्थान दिलाया ।

स्वीडन को अब मंगलवार को ग्लास्गो में उक्रेन से खेलना है ।

बायर्न म्युनिख के स्ट्राइकर लेवांडोवस्की ने यूरो 2020 में तीन गोल किये जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है लेकिन टीम को आगे नहीं ले जा सके । आखिरी सीटी बजने पर उनकी आंखों में आंसू झलकने को थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यूरो चैम्पियनशिप में यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था । मैने तीन गोल किये लेकिन अब वह मायने नहीं रखता । ’’

दो गोल से पिछड़ने के बाद लेवांडोवस्की ने 61वें और 84वें मिनट में गोल करके टीम को मैच में लौटाया । वह हालांकि इससे पहले 17वें मिनट में दो बार खाली गोल के भीतर गेंद डालने में नाकाम रहे थे ।

स्वीडन के लिये 81वें सेकंड में ही एमिल फोर्सबर्ग ने गोल कर दिया । उन्होंने दूसरा गोल 59वें मिनट में जवाबी हमले पर दागा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!