लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 : डेनमार्क को हराकर इंग्लैंड फाइनल में

By भाषा | Updated: July 8, 2021 10:14 IST

Open in App

लंदन, आठ जुलाई (एपी) पिछले 55 साल में पहली बार किसी बड़े खिताब का इंतजार कर रहे इंग्लैंड ने डेनमार्क को हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना इटली से होगा ।

एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंग्लैंड ने 2 . 1 से जीत दर्ज की। इस जीत के नायक उसके कप्तान हैरी केन रहे जिन्होंने 104वें मिनट में पेनल्टी बचा लिये जाने के बाद रिबाउंड शॉट पर विजयी गोल दागा । वेम्बले स्टेडियम पर खेले गए इस रोमांचक मैच को डेनमार्क ने अतिरिक्त समय तक खींचा ।

अब रविवार को इंग्लैंड का सामना इटली से होगा । विश्व कप 1966 के बाद इंग्लैंड का यह पहला फाइनल है । इंग्लैंड की झोली में एकमात्र खिताब 1966 विश्व कप ही है ।

पिछले 55 साल में इंग्लैंड विश्व कप या यूरो चैम्पियनशिप में चार बार सेमीफाइनल हार चुका है । यह जीत उसके सारे मलाल और कसक मिटाने वाली साबित हो सकती है ।

उनमें से तीन 1990, 1996, 2018 उसने पेनल्टी शूटआउट में गंवाये थे ।

दूसरी ओर टूर्नामेंट के पहले ही मैच में क्रिस्टियन एरिक्सन के मैदान पर गिरने के बाद से डेनमार्क के खिलाड़ियों ने उसके लिये खिताब जीतने का लक्ष्य रखा था । मैच दर मैच उनके प्रदर्शन में निखार आता गया । इस मैच में भी 30वें मिनट में मिक्केल डैम्सगार्ड ने गोल करके उसे बढत दिला दी ।

साइमन जाएर ने नौ मिनट बाद आत्मघाती गोल करके इंग्लैंड को बराबरी का मौका दे दिया । इसके बाद अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में डेनमार्क को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जब यानसेन चोट के कारण बाहर हो गए ।उस समय तक डेनमार्क सभी सब्स्टीट्यूट इस्तेमाल कर चुका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!