लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 : एरिक्सन प्रकरण से उबरा डेनमार्क रूस को हराकर अगले दौर में

By भाषा | Updated: June 22, 2021 10:32 IST

Open in App

कोपेनहेगन , 22 जून (एपी) रूस को 4 . 1 से हराकर डेनमार्क ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। गोल करने के बाद डेनमार्क के स्ट्राइकर जोकिम माहले ने टीवी कैमरे के सामने जाकर अपने हाथ से ‘10’ का इशारा किया जो क्रिस्टियन एरिक्सन का जर्सी नंबर है ।

एरिक्सन पहले ही मैच में दिल का दौरा पड़ने से मैदान पर गिर गए थे । इसके बाद से टीम दो मैच हार गई थी और यह उसके लिये ‘करो या मरो’ का मुकाबला था ।

डेनमार्क अब ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है और उसने अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया है।

कोच कास्पर एच ने कहा ,‘‘ हमारे खिलाड़ियों को इस जीत का पूरा श्रेय जाता है । मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि पहले मैच की घटना के बाद कैसे उन्होंने वापसी की ।’’

एरिक्सन को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई ।

डेनमार्क, रूस और फिनलैंड तीनों के तीन तीन अंक थे लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर डेनमार्क ने बाजी मारी । बेल्जियम ग्रुप में शीर्ष पर रहा ।

अब डेनमार्क का सामना शनिवार को एम्सटरडम में वेल्स से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!