लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 : मोडरिच के शानदार गोल से स्कॉटलैंड को हराकर क्रोएशिया अंतिम 16 में

By भाषा | Updated: June 23, 2021 09:58 IST

Open in App

ग्लास्गो, 23 जून (एपी) अपनी आखिरी यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप खेल रहे कप्तान लुका मोडरिच के शानदार गोल की मदद से क्रोएशिया ने स्कॉटलैंड को 3 . 1 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया ।

पैतीस वर्ष के मोडरिच ने 62वें मिनट में गोल किया । इस जीत के साथ क्रोएशिया ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहा और उसका सामना सोमवार को कोपेनहेगन में ग्रुप ई के उपविजेता से होगा ।

तीन साल पहले फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मोडरिच ने टीम के तीसरे गोल में भी सूत्रधार की भूमिका निभाई ।

वह अब यूरोपीय चैम्पियनशिप में गोल करने वाले सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं । उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में 2008 में आस्ट्रिया के खिलाफ गोल किया था और इस बार गोल करते समय उनकी उम्र 35 वर्ष 286 दिन थी ।

क्रोएशिया के लिये बाकी दो गोल विंगर निकोला व्लासिच और इवान पेरिसिच ने किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!