तोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक इथियोपिया के बारेगा के नाम
By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:42 IST2021-07-30T18:42:26+5:302021-07-30T18:42:26+5:30

तोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक इथियोपिया के बारेगा के नाम
तोक्यो, 30 जुलाई (एपी) इथियोपिया के धावक सेलेमोन बारेगा ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरूषों की 10,000 मीटर दौड़ में यह जीत हासिल की।
बारेगा ने विश्व चैम्पियन और विश्व रिकार्डधारी यूगांडा के जोशुआ चेपटेगई को पछाड़ते हुए 27 मिनट 43.22 सेकेंड में जीत दर्ज की।
यूगांडा के जोशुआ चेपटेगई ने 27 मिनट 43.63 सेकेंड के समय से रजत पदक जबकि उनके हमवतन जैकब किपलिमो ने कांस्य पदक जीता।
ब्रिटेन के मो फराह ने पिछले दो ओलंपिक में इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था लेकिन इस बार वह ब्रिटिश टीम में जगह नहीं बना सके।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।