लाइव न्यूज़ :

एरिक्सन के शरीर में लगेगा दिल की धड़कनों पर नजर रखने वाला उपकरण

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:17 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 17 जून (एपी) डेनमार्क फुटबॉल महासंघ ने गुरूवार को कहा कि क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल की धड़कनों की निगरानी रखने के लिए उनके शरीर में एक उपकरण (आईसीडी) डाला जायेगा।

एरिक्सन को यूरोपीय चैम्पियनशिप में फिनलैंड के खिलाफ डेनमार्क के मैच में दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वह अचेत होकर मैदान में गिर गये थे। इसके बाद से कोपेनहेगन अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

डेनमार्क महासंघ ने कहा कि डाक्टर मानते हैं कि एरिक्सन को आईसीडी (इम्प्लांटेबल काडिर्योवर्टर-डिफाइब्रिलेटर) की जरूरत है।

महासंघ ने बयान में कहा, ‘‘दिल का दौरा पड़ने के बाद यह उपकरण लगाना आवश्यक है। क्रिस्टियन इसके लिये तैयार हैं क्योंकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों सभी ने यही उपचार की सिफारिश की है। ’’

आईसीडी एक व्यक्ति की दिल की धड़कन पर निगरानी रखता है और अगर जरूरी हो तो सामान्य धड़कन करने के लिये ‘इलेक्ट्रिकल पल्स’ भी भेज सकता है।

नीदरलैंड के डिफेंडर डाले ब्लाइंड की छाती में भी आईसीडी लगी हुई है और वह 2019 में दिल की बीमारी का पता चलने के बाद इसकी मदद से अब भी पेशेवर फुटबॉल खेलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!