लाइव न्यूज़ :

एरिक्सन ने अस्पताल से लोगों के लिए शुक्रिया संदेश भेजा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:52 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 15 जून (एपी) फिनलैंड के खिलाफ यूरो 2020 के मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को मैदान में अचेत हुए डेनमार्क के खिलाड़ी क्रिश्चियन एरिक्सन ने मंगलवार को अस्पताल से भेजे अपने पहले सार्वजनिक संदेश में समर्थकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

एरिक्सन के संदेश को डेनमार्क के फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर साझा किया जिसमें लिखा था, ‘‘ पूरी दुनिया से आयी आपकी भावुक और शानदार शुभकामनाओं के लिए बहुत शुक्रिया। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मायने रखता है।’’

इस संदेश के साथ 29 साल के एरिक्सन की एक तस्वीर भी थी जिसमें वह अपने अस्पताल के बिस्तर से अपने ठीक होने का सबूत देते हुए अंगूठा दिखा रहे है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां की परिस्थितियों में ठीक हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे अभी भी अस्पताल में कुछ जांच से गुजरना है, लेकिन मुझे बेहतर महसूस हो रहा है। अब, मैं अगले मैचों में डेनमार्क के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करूंगा।’’

एरिक्सन और डेनमार्क के बाकी खिलाड़ियों को शनिवार की घटना के बाद से दुनिया भर से समर्थन मिला है, जिसमें प्रतिद्वंद्वी टीमों के प्रशंसक भी शामिल हैं।

डेनमार्क के कोच कैस्पर हजुलमंड ने कहा कि संदेशों की बाढ़ से पता चलता है कि ‘फुटबॉल दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक घटना की तरह है।’

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह एक ऐसी चीज है जो दुनिया के अधिकांश लोगों को एकजुट कर सकती है।’’

डेनमार्क की टीम शनिवार को इस मैच को 0-1 से हार गयी थी। ग्रुप बी में टीम का अगला मुकाबला सोमवार को बेल्जियम से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!