लाइव न्यूज़ :

यूरो मैच में मैदान पर गिरने के बाद एरिक्सन अस्पताल में

By भाषा | Updated: June 12, 2021 23:41 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 12 जून (एपी) फिनलैंड के खिलाफ यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच के दौरान डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन मैदान पर गिर पड़े जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा ।

इस घटना के बाद मैच स्थगित कर दिया गया ।

यूरोपीय फुटबॉल की शीर्ष ईकाई ने कहा कि एरिक्सन की हालत स्थिर है । वहीं डेनमार्क फुटबॉल महासंघ ने कहा कि वह होश में है ।

महासंघ ने ट्वीट किया ,‘‘ क्रिस्टियन एरिक्सन होश में है और रिग्स हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है ।’’

मैदान पर गिरने के बाद एरिक्सन की छाती पर दबाव (चेस्ट कंप्रेशन) डालना पड़ा । करीब दस मिनट उपचार के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया ।

एरिक्सन पहले हाफ के आखिर में मैदान पर गिर गए और तुरंत चिकित्साकर्मियों ने उन्हें घेर लिया ।

उनके साथी खिलाड़ियों ने इलाज के दौरान उनके इर्द गिर्द घेरा बना दिया था । इस मैच के लिये कोरोना काल में पहली बार 15000 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!