लाइव न्यूज़ :

एरिक्सन ने टीम के साथियों के प्रति आभार जताया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:50 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 13 जून (एपी) डेनमार्क फुटबॉल महासंघ ने रविवार को कहा कि कोपेनहेगेन अस्पताल में भर्ती क्रिस्टियन एरिक्सन की हालत स्थिर है जो यूरोपीय चैम्पियनशिप मैच के दौरान बेहोश हो गये थे और उन्होंने अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश भेजा है।

शनिवार को फिनलैंड के खिलाफ कोपेनहेगन में मैच के दौरान यह घटना घटी जिसके बाद दानिश टीम में उनके साथी खिलाड़ियों को संकट प्रबंधन सहायता दी गयी। एरिक्सन पहले हाफ के अंत में अचानक औंधे मुंह गिर गये।

दानिश महासंघ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आज सुबह हमने क्रिस्टियन एरिक्सन से बात की जिन्होंने टीम के साथियों को अपना आभार भेजा है। उसकी हालत स्थिर है और वह जांच के लिये अस्पताल में ही रहेगा। राष्ट्रीय टीम और स्टाफ को संकट प्रबंधन सहायता मिली और कल की घटना के बाद सभी एक दूसरे की मदद के लिये बने रहेंगे। ’’

एरिक्सन के गिरकर बेहोश होने के बाद यूरो 2020 का यह मैच 90 मिनट की देरी से शुरू हुआ जिसमें फिनलैंड ने 1-0 से जीत हासिल की।

दानिश महासंघ ने इंटर मिलान के इस मिडफील्डर के लिये अन्य टीमों और प्रशंसकों की दुआओं के लिये आभार व्यक्त किया।

डेनमार्क के कोच कास्पर हजुलमंड ने अपने खिलाड़ियों की प्रशंसा की कि उन्होंने मैदान और ड्रेसिंग रूम में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच नहीं किया और उन्होंने कहा, ‘‘यह दर्दनाक अनुभव है। ’’

अब टीम को गुरूवार को ग्रुप बी में शीर्ष रैंकिंग की टीम बेल्जियम के खिलाफ मैच पर ध्यान लगाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!