लाइव न्यूज़ :

ईपीएल नहीं होगा स्थगित, खिलाड़ियों से टीके लगवाने का आग्रह

By भाषा | Updated: December 21, 2021 11:36 IST

Open in App

लंदन, 21 दिसंबर (एपी) पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के कारण दस मैच स्थगित होने के बावजूद प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लबों ने इस सत्र को बीच में नहीं रोकने का फैसला किया है ।

इटली और स्पेन की लीगों के 90 प्रतिशत से अधिक खिलाड़ियों को दोनों टीके लग चुके हैं लेकिन प्रीमियर लीग के 77 प्रतिशत खिलाड़ियों को ही दोनों डोज लगी है। लीग ने यह भी बताया कि 16 प्रतिशत खिलाड़ियों ने एक डोज भी नहीं लगवाई है ।

पिछले सप्ताह लीग के खिलाड़ियों और स्टाफ में कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 42 से 90 हो गए । ब्रिटेन में पिछले चार में से तीन दिन रोजाना 90000 से अधिक मामले सामने आये हैं ।

सप्ताह के अंत में दस में से छह मैच रद्द होने के बाद प्रीमियर लीग क्लबों की सोमवार को वर्चुअल बैठक हुई ।

लीग ने कहा ,‘‘हम जानते हैं कि कई क्लब कोरोना संक्रमण की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं लेकिन लीग का सामूहिक इरादा मौजूदा सत्र को जारी रखने का है । सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता रहेगी । हम प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेंगे ।’’

इसने एक बयान में कहा ,‘‘हम सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का टीकाकरण पूरा कराने के लिये क्लबों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!