लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के जेसन रॉय टी20 विश्व कप से बाहर, जेम्स विंस टीम में शामिल

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:35 IST

Open in App

दुबई, आठ नवंबर इंग्लैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय पिंडली में चोट के कारण बाकी बचे टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जेम्स विंस को टीम में शामिल किया गया है।

शारजाह में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 12 के अंतिम ग्रुप मैच में हार के दौरान रॉय को पिंडली में चोट लगी थी। रॉय काफी दर्द में नजर आ रहे थे और वह स्वयं ड्रेसिंग रूम भी नहीं जा सके। मैच के बाद उन्हें बैशाखी के सहारे चलते देखा गया।

रॉय ने बयान में कहा, ‘‘विश्व कप से बाहर होने से मैं निराश हूं। यह काफी निराशाजनक स्थिति है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथी खिलाड़ियों के समर्थन के लिए मैं यहीं रुकूंगा और उम्मीद करते हैं कि हम ट्रॉफी जीत पाएंगे। अब तक यात्रा अविश्वसनीय रही है और हम अपने खेल पर ध्यान देते रहेंगे।’’

रॉय ने कहा, ‘‘रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और पिंडली में चोट के बावजूद मैं अगले साल की शुरुआत में कैरेबिया के टी20 दौरे के लिए तैयार होने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।’’

पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना गुरुवार को अबु धाबी में न्यूजीलैंड से होगा।

इंग्लैंड के पास जोस बटलर के साथ जॉनी बेयरस्टो से पारी का आगाज कराने का विकल्प है और ऐसे में सैम बिलिंग्स को मध्यक्रम में मौका मिल सकता है।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2021 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने इंग्लैंड की टीम में रॉय के विकल्प के तौर पर विंस को शामिल करने को स्वीकृति दे दी है।

कोविड-19 पृथकवास जरूरतों को देखते हुए प्रत्येक टीम को अपने साथ तीन अतिरिक्त खिलाड़ियों को रखने की स्वीकृति थी जिसमें विंस भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!