लाइव न्यूज़ :

रूट और मलान की अर्धशतकीय पारियों से इंग्लैंड ने की वापसी

By भाषा | Updated: December 18, 2021 13:43 IST

Open in App

एडीलेड, 18 दिसंबर (एपी) कप्तान जो रूट और डेविड मलान की नाबाद अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच अटूट शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट मैच के तीसरे दिन के शुरुआती सत्र में शानदार वापसी की।

तीसरे दिन डिनर के लिए खेल रोके जाते समय इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 140 रन था। इस समय मलान 68 और रूट 57 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 417 रन पर घोषित की थी।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 17 रन से की और टीम दबाव में थी लेकिन मलान और रूट ने संभाल कर बल्लेबाजी करते हुए रन जुटाना जारी रखा।

इस दौरान मार्नस लाबुशेन ने नाथन लियोन की गेंद पर मलान का मुश्किल कैच छोड़ दिया।

मलान ने सात मैचों में यह छठी बार 50 रन से अधिक की पारी खेली है। चार साल पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले मलान का आस्ट्रेलिया में औसत 49 का है ।

रूट ने इस साल नौवीं बार 50 रन से अधिक की पारी खेली है। जिसमें से छह बार उन्होंने अपने स्कोर को तीन अंकों में बदला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!