लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड एफए ने 158 साल के इतिहास में पहली बार महिला को प्रमुख के तौर पर चुना

By भाषा | Updated: June 8, 2021 15:40 IST

Open in App

लंदन, आठ जून (एपी) इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने डेबी हेविट को 158 साल पहले गठित इस खेल की राष्ट्रीय संस्था की पहली महिला प्रमुख के रूप में चुना है।

वह पूर्व अध्यक्ष ग्रेग क्लार्क के इस्तीफे के 14 महीने बाद जनवरी में इंग्लैंड एफए से जुड़ेंगी। क्लार्क ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान नस्ल, लिंग और लैंगिकता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

सफल महिला व्यवसायी हेविट ने एफए की ओर से जारी बयान में कहा, ‘‘ मैं एक ऐसे संगठन की अध्यक्षता करने के मौके का लुत्फ उठाने जा रही हूं जिसमें खेल और पूरे समाज में अच्छी भावना लाने के लिए एक बहुत ही सकारात्मक शक्ति बनने की क्षमता है।’’

एफए ने बताया कि उसकी सत्तारूढ़ परिषद को 22 जुलाई की बैठक में औपचारिक रूप से हेविट की नियुक्ति की पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा।

हेविट ऐसे समय में एफए से जुड़ रही है जब ब्रिटेन संयुक्त रूप से आयरलैंड के साथ 2030 विश्व कप की मेजबानी का दावा पेश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!