लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद ब्रेक लेंगे इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड

By भाषा | Updated: May 15, 2021 11:34 IST

Open in App

लंदन, 15 मई इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला के बाद ब्रेक लेंगे और श्रीलंका तथा पाकिस्तान के खिलाफ क्र्रिकेट श्रृंखला में उनके सहायक जिम्मा संभालेंगे ।

श्रीलंका और भारत दौरे पर इंग्लैंड टीम के साथ रहे सिल्वरवुड ने कहा कि वह अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला से पहले तरोताजा रहना चाहते हैं और इसीलिये ब्रेक ले रहे हैं ।

उनकी गैर मौजूदगी में पॉल कोलिंगवुड और ग्राहम थोर्प जून जुलाई में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिये कोच का कार्यभार संभालेंगे ।

सिल्वरवुड ने कहा ,‘‘ अगर मै शत प्रतिशत क्षमता के साथ काम नहीं कर सकता तो यह खिलाड़ियों और मेरे खुद के लिये ठीक नहीं होगा । थोर्प और कोली एक एक श्रृंखला संभाल लेंगे । मैं तरोताजा होकर अगली श्रृंखला में वापसी करूंगा ।’’

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला के बाद इंग्लैंड टीम श्रीलंका के खिलाफ 23 जून से तीन टी20 और तीन वनडे खेलेगी । इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 16 जुलाई से तीन वनडे और तीन टी20 खेलने हैं । भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी जिसमें सिल्वरवुड वापसी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!