लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामलों के कारण पृथकवास पर इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड, चौथे एशेज टेस्ट से बाहर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 09:59 IST

Open in App

मेलबर्न, 30 दिसंबर (एपी) इंग्लैंड के खेमे में कोरोना संक्रमण के सात मामले आने के बाद कोच क्रिस सिल्वरवुड पृथकवास में रहेंगे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट के दौरान टीम के साथ नहीं होंगे ।

इंग्लैंड टीम के किसी सदस्य के परिजन के संक्रमित पाये जाने के बाद सिल्वरवुड को पृथकवास में रहना होगा हालांकि उन्हें कोरोना संक्रमण होने के कोई संकेत नहीं हैं ।

वह अपने परिवार के साथ दस दिन मेलबर्न में ही पृथकवास में रहेंगे जहां तीसरा टेस्ट खेला गया था । चौथा टेस्ट पांच जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा ।

इंग्लैंड तीनों टेस्ट हार चुका है और आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 की विजयी बढत बना ली है।

इंग्लैंड ने बताया कि परिवार के एक सदस्य की जांच रिपोर्ट बुधवार को आई । आज भी कई दौर में पीसीआर टेस्ट होंगे । सोमवार से अब तक हुई जांच में इंग्लैंड के सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य और परिवार के चार सदस्य संक्रमित पाये गए हैं ।

टीम को शुक्रवार को सिडनी रवाना होना है। दोनों टीमें चार्टर्ड उड़ान से सिडनी जायेंगे और समूचे होटल को उनके लिये आरक्षित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!