लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर टी20 श्रृंखला जीती

By भाषा | Updated: July 21, 2021 09:42 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 21 जुलाई (एपी) लेग स्पिनर आदिल राशिद के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

राशिद ने 35 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड को जेसन राय (36 गेंद में 64 रन) ने तूफानी शुरुआत दिलाई लेकिन इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे क्रिस जोर्डन (नाबाद चार) ने दो गेंद और तीन विकेट शेष रहते विजयी रन बनाए। इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की।

राशिद और मोईन अली (19 रन पर एक विकेट) ने लगातार दूसरे मैच में अपनी फिरकी से पाकिस्तान को परेशान किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड मलान (33 गेंद में 31 रन) को लय हासिल करने के लिए जूझना पड़ा लेकिन वापसी कर रहे कप्तान इयोन मोर्गन (12 गेंद में 21 रन) ने रन गति कम नहीं होने दी। मोर्गन ने हसन अली (28 रन पर एक विकेट) पर दो छक्के जड़े।

मलान को 19वें ओवर में मोहम्मद हफीज (28 रन पर तीन विकेट) ने बोल्ड कर दिया। लियाम लिविंगस्टोन ने इसी ओवर में अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए।

अंतिम ओवर में इंग्लैंड को छह रन की दरकार थी। मोर्गन इसके बाद बाउंड्री पर कैच दे बैठे। जोर्डन ने हालांकि दो बार दो-दो रन लेकर मेजबान टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की और पहले पांच ओवर में 40 रन जुटाए। मोहम्मद रिजवान (57 गेंद में 76 रन) ने साकिब महमूद और जोर्डन पर छक्के जड़े। कप्तान बाबर आजम (13 गेंद में 11 रन) एक बार फिर जूझते नजर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!