लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय परिस्थितियों में खेलने के लिये अच्छे नहीं हैं : स्ट्रास

By भाषा | Updated: March 5, 2021 10:04 IST

Open in App

लंदन, पांच मार्च पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रास का मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज भारत की स्पिनरों की मददगार परिस्थितियों में खेलने के लिये बहुत अच्छे नहीं है।

इंग्लैंड के बल्लेबाज अहमदाबाद में चल रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में फिर से नहीं चल पाये और उसकी टीम 205 रन पर आउट हो गयी। भारत की स्पिन जोड़ी अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने फिर से उसके बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया।

स्ट्रास ने ‘चैनल 4’ से कहा, ‘‘सच को छिपाना नहीं चाहिए। यह स्पष्ट दिख रहा है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी इन परिस्थितियों में बहुत अच्छी नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप पिच और गेंद या किसी भी अन्य चीज के बारे में कुछ भी कह सकते हैं लेकिन आपको पहली पारी में रन बनाने का तरीका ढूंढना होगा और वे लंबे समय तक नहीं टिक पाये। ’’

बायें हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज स्ट्रास को लगता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज अपने दिमाग में जंग हार गये हैं क्योंकि वे वही गलती कर रहे हैं जो उन्होंने पहले दो टेस्ट मैचों में की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कदाचित मुमकिन है। इंग्लैंड वही गलती कर रहा है जो वह पूरी श्रृंखला में करता रहा है। जो गेंद टर्न नहीं ले रही है वह भी उन्हें परेशान कर रही है। ’’

भारत चार मैचों की श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!