लाइव न्यूज़ :

एसएफआई वेबिनार में रणनीतियों और तकनीकों को विकसित करने पर पर जोर

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारतीय तैराकी संघ (एसएफआई) ने तैराकों और उनके माता-पिता और फिर कोचों के साथ रविवार को दो अलग-अलग वेबिनार का आयोजन किया जिसमें जीत की मानसिकता बनाने के साथ प्रशिक्षण रणनीतियों एवं तकनीक विकसित करने पर जोर दिया गया।

गृह मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से प्रतिस्पर्धी प्रशिक्षण शुरू करने की अनुमति दी थी और चुनिंदा राज्यों में तैराकों ने गतिविधियों को फिर से शुरू किया और वे धीरे-धीरे खेल में वापसी कर रहे हैं।

इस वेबिनार का संचालन ‘मोरगोल्ड स्पोर्ट्स’ के प्रबंध निदेशक वायने गोल्डस्मिथ ने किया।

वह तैराकी के विकास, युवा एथलीटों की सफलता के लिए कोचिंग के तरीके और जरूरी बदलाव के विषय पर प्रशिक्षकों की शिक्षा पर विश्व स्तर पर सबसे अधिक मांग वाले वक्ताओं में से एक हैं।

पहले सत्र में तैराको और उनके माता-पिता ने भाग लिया जिसमें प्रतिस्पर्धी तैराकी और शिक्षा के बीच संतुलन बनाने के पहलुओं को शामिल किया गया।

तोक्यो ओलंपिक के लिए बी-क्वालीफिकेशन हासिल करने वाले भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने कहा, ‘‘ मेरी माँ ने पूरे वेबिनार को अच्छे से सुना और मुझे प्रश्न और उत्तर सत्र के लिए तैयार किया गया था जहां मानसिक प्रशिक्षण, अध्ययन और तैराकी आदि पर कुछ बहुत ही दिलचस्प सवाल पूछे जा रहे थे।’’

एसएफआई के महासचिव मोनल चोकशी ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘अभिभावक और कोच तैराकों के एलीट स्तर के खिलाड़ी बनने की यात्रा में विकास की कुंजी हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा इरादा उन्हें हमारे खेल की बेहतरी के लिए वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और अंतर्दृष्टि लाने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!