लाइव न्यूज़ :

धोनी को मैच का सफल अंत करते हुए देखना भावुक पल : फ्लेमिंग

By भाषा | Updated: October 11, 2021 11:28 IST

Open in App

दुबई, 11 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज को मैच का सफल अंत करते हुए देखना भावुक कर देने वाला क्षण था।

धोनी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर के अंतिम क्षणों में मैच का सफल अंत करने की अपनी काबिलियत का फिर से बेजोड़ नमूना पेश करके चेन्नई को चार विकेट से जीत दिलाकर नौवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचाया।

चेन्नई को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी और धोनी ने टॉम कुरेन पर तीन चौके जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी। इससे पहले उन्होंने अवेश खान पर मिडविकेट क्षेत्र में छक्का लगाया था।

फ्लेमिंग ने मैच के बार वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह शानदार पारी थी। यह हमारे लिये भावनात्मक रूप से बहुत अच्छा था। जब भी वह (धोनी) क्रीज पर उतरते हैं तो हम उनके लिये प्रार्थना करते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि उन पर दबाव है, उनसे उम्मीदें की गयी हैं और फिर से उन्होंने हमारे लिये मैच विजेता की भूमिका निभायी। इसलिए यह ड्रेसिंग रूम में भावुक करने वाला पल था। ’’

फ्लेमिंग से पूछा गया कि उनकी धोनी से क्या बात होती है, उन्होंने कहा, ‘‘ढेर सारी बातें होती है। हमने इन 20 ओवरों में सबसे अधिक बातें की हैं। तकनीकी को लेकर चर्चा होती है, रणनीति को लेकर बात होती है कि कैसे उस पर अमल करना है और कौन अधिक प्रभाव डाल सकता है।’’

धोनी की पारी से पहले रुतुराज गायकवाड़ ने 70 और रोबिन उथप्पा ने 63 रन की पारियां खेलकर चेन्नई की जीत की नींव रखी।

फ्लेमिंग ने उथप्पा की पारी के बारे में कहा, ‘‘हमें अपने प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर गर्व है। इसलिए यह विशेष पारी थी। पहली गेंद से ही उसने अपने इरादे जतला दिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!