लाइव न्यूज़ :

एल साल्वाडोर ने विश्व कप क्वालीफाईंग में सेंट कीट्स को 4—0 से हराया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 10:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 जून (एपी) डेविड रगमास के पहले हाफ में किये गये दो गोल और कैलिफोर्निया में जन्में जोशुआ पेरेज एक गोल की मदद से एल साल्वाडोर ने विश्व कप क्वालीफाईंग फुटबॉल मैच में सेंट कीट्स को 4—0 से करारी शिकस्त दी।

इन दोनों टीमों के बीच अगले चरण का मैच बुधवार को खेला जाएगा। इन दोनों मैचों के कुल योग के आधार पर जीत दर्ज करने वाली टीम अमेरिका से भिड़ेगी।

उत्तर और मध्य अमेरिकी क्षेत्र - कॉनकाकाफ के अंतिम दौर में जिन आठ टीमों ने जगह बनायी है उनमें मैक्सिको, कोस्टारिका, हांडुरास और जमैका भी शामिल हैं।

रगमास ने तीसरे और 27वें मिनट में गोल किया जबकि इस बीच पेरेज ने 20वें मिनट में गोल दागा था। पेरेज 2015 में अमेरिका की तरफ से अंडर—17 विश्व कप में खेले थे। वह इस साल एल साल्वाडोर की अंडर—23 टीम में चुने गये और पांच जून को उन्होंने सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था।

पहले चरण के एक अन्य मैच में काइल लारिन के 14वें मिनट में किये गये गोल की मदद से कनाडा ने हैटी को 1—0 से पराजित किया। पनामा ने कराकाओ को 2—1 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!