लाइव न्यूज़ :

आठ बार के चैम्पियन फेडरर को अगला विम्बलडन खेलने का भरोसा नहीं

By भाषा | Updated: July 8, 2021 11:14 IST

Open in App

विम्बलडन, आठ जुलाई (एपी) ‘ग्रासकोर्ट के बादशाह’ रोजर फेडरर का आल इंग्लैंड क्लब पर अमूमन दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया है लेकिन इस बार क्वार्टर फाइनल में उनकी अप्रत्याशित हार के बाद यह अभिवादन विदाई जैसा लग रहा था और आठ बार के चैम्पियन इस महान खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि उन्हें पता नहीं है कि वह अगला विम्बलडन खेल सकेंगे या नहीं ।

फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंउ के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया । टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ रही ।

यह वह फेडरर नहीं था जिसके देखने की दुनिया भर के टेनिसप्रेमियों को आदत रही है । पिछले साल घुटने के आपरेशन के बाद से वह सिर्फ आठ मैच खेले हैं । ठीक एक महीने बाद अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रहे फेडरर से रैकेट से वैसे स्ट्रोक्स नहीं निकले जिन्होंने उन्हें 20 बार ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बनाया ।

यह पूछने पर कि क्या यहां उनका यह आखिरी मैच था, फेडरर ने कहा ,‘‘ पता नहीं । मुझे सच में नहीं पता । मुझे आत्ममंथन करना होगा ।’’

टेनिस से संन्यास की संभावना पर उन्होंने कहा ,‘‘ अभी नहीं । उम्मीद है कि अभी नहीं । अभी खेलने का लक्ष्य है ।’’

अपने 429 ग्रैंडस्लैम मैच में फेडरर ने तीसरी बार ही कोई सेट 6 . 0 से गंवाया । इससे पहले दोनों बार फ्रेंच ओपन में ऐसा हुआ था ।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में फेडरर ने कहा ,‘‘ पिछले कुछ मैच अपेक्षा के अनुरूप नहीं थे । मुझे इस तरह के हालात की आदत नहीं है । यहां तो कतई नहीं ।’’

फेडरर को अपना आदर्श मानने वाले हुरकाज ने कहा कि उन्होंने इस नतीजे की कल्पना नहीं की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!