लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल ने डियाज को कोच पद से हटाया, रेनेडी ने संभाला जिम्मा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:19 IST

Open in App

बामबोलिम (गोवा), 28 दिसंबर एससी ईस्ट बंगाल ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पिछले आठ मैचों से जीत दर्ज नहीं करने के बाद मंगलवार को मुख्य कोच जोस मैनुअल डियाज को बर्खास्त कर दिया।

पूर्व भारतीय कप्तान और सहायक कोच रेनेडी सिंह को टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

कोलकाता के क्लब ने हालांकि कहा कि डियाज़ और उनके सहायक कोच एंजेल पुएब्ला गार्सिया ने ‘‘निजी कारणों’’ से आपसी सहमति से क्लब से अलग होने का फैसला किया।

एससी ईस्ट बंगाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल शिवाजी समद्दर ने बयान में कहा, "हम जोस और एंजेल का मौजूदा सत्र में टीम में दिये गये उनके योगदान के लिये आभार व्यक्त करते हैं। मैं दोनों को भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता हूं। ’’

डियाज के रहते हुए ईस्ट बंगाल ने वर्तमान आईएसएल में चार मैच गंवाये जबकि चार मैचों में उसने अंक बांटे। वह 11 टीम की तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!