लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल की हार की हैट्रिक, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने 2-0 से हराया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:46 IST

Open in App

वास्को, पांच दिसंबर सुरचंद्रा सिंह के आत्मघाती गोल के बाद मैच के आखिरी पलों में रोचरजेला के गोल की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में एससी ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर इस फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र में दूसरी जीत दर्ज की।

नॉर्थईस्ट के चार मैचों में दो जीत के साथ आठ अंक हो गये है और टीम तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। ईस्ट बंगाल की यह लगातार तीसरी हार है और वह 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है।

इस मैच के लिए पांच बदलाव के साथ उतरी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के आशुतोष मेहता को दूसरे मिनट में ही येलो कार्ड का सामना करना पड़ा।

मैच के 33वें मिनट में ईस्ट बंगाल के सुरचंद्रा सिंह से एक बड़ी गलती हो गई और उनकी इस गलती का खामियाजा रॉबी फॉलर की टीम को गोल खाकर चुकाना पड़ा। नॉर्थईस्ट के इद्रिसा सिल्ला गेंद को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी गेंद सुरचंद्रा से लगकर गोलपोस्ट में चली गई और उनके इस आत्मघाती गोल ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 से आगे कर दिया।

इस गोल ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को आईएसएल में 100 गोलों के क्लब में ला खड़ा कर दिया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक खेल देखने को मिला लेकिन 90 मिनट तक किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

इंजुरी टाइम के पहले ही मिनट (90 + 1 मिनट) में रोचरजेला ने सुहैर के पास पर बायें र्कानर से बेहतरीन गोल करते हुए नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-0 की शानदार जीत दिला दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!