लाइव न्यूज़ :

आईएसएल के सबसे बड़े मुकाबले में ईस्ट बंगाल और एटीके मोहन बागान आमने सामने

By भाषा | Updated: November 26, 2020 16:15 IST

Open in App

वास्को, 26 नवंबर डिएगो माराडोना के निधन से शोकमग्न एटीके मोहन बागान और एससी ईस्ट बंगाल इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में अपनी बरसों पुरानी प्रतिद्वंद्विता फिर ताजा करेंगे लेकिन शुक्रवार को होने वाले इस मैच में उनके समर्थक मैदान पर नहीं होंगे ।

ईस्ट बंगाल ने ऐन मौके पर लीग में जगह बनाई है । कोरोना महामारी के कारण मुकाबले दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं और माराडोना के निधन ने माहौल उदास कर दिया है ।

कोलकाता के ये दोनों दिग्गज क्लब माराडोना के मुरीद रहे हैं ।

एटीके मोहन बागान ने पहले मैच में केरला ब्लास्टर्स को हराया । अब सभी की नजरें ईस्ट बंगाल पर है जिसके कोच इंग्लैंड और लीवरपूल के पूर्व धुरंधर रॉबी फोलेर हैं । उन्हें इस तरह की ‘डर्बी’ खेलने का पुराना अनुभव है ।

एवर्टन के खिलाफ लीवरपूल के पहले ‘मर्सीसाइड डर्बी’ मुकाबले में उन्होंने गोल किया था । इसके बाद मैनचेस्टर सिटी के लिये खेलते हुए ‘मैनचेस्टर डर्बी’ में उन्होंने गोल दागे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ डर्बी मुकाबले बड़े होते हैं । प्रशंसकों और खिलाड़ियों के लिये काफी मायने रखते हैं लेकिन इसमें आपा नहीं खोना अहम होता है । भावनाओं में बहने से बचना होगा और समझदारी से खेलना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!