लाइव न्यूज़ :

दुती चंद को समय से पहले दी गयी पदोन्नति : पटनायक

By भाषा | Updated: November 2, 2020 19:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो नवंबर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि फर्राटा धाविका दुती चंद को ओडिशा खनन निगम (ओएमसी) में समय से पहले पदोन्नति (आउट ऑफ टर्न प्रमोशन) मिला है।

इससे पहले वित्तीय सहायता के मामले में इस एथलीट और राज्य सरकार के बीच विवाद हुआ था।

पटनायक ने राज्य में तीन अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के उद्घाटन के बाद कहा, ‘‘ खेल में उपलब्धियों के लिए दुती को ओएमसी में समय से पहले पदोन्नति दी गयी है।’’

इससे पहले ओडिशा सरकार ने जुलाई में कहा था कि उसने 2015 से दुती को 4.09 करोड़ रूपये की सहायता प्रदान की है। दुती ने हालांकि इस दावे का खारिज करते हुए कहा था कि इसमें तीन करोड़ रुपये की राशि उन्हें एशियाई खेलों में पदक जीतने के एवज में मिली थी।

राज्य सरकार का यह बयान दुती के बीएमडब्ल्यू कार बेचने के प्रस्ताव पर आया था। दुती ने हालांकि बाद में कहा था कि वह कार को प्रशिक्षण खर्च के लिए नहीं बल्कि इसलिए बेच रहीं है क्योंकि इसके रख-रखाव का खर्च काफी अधिक है।

ओडिशा सरकार ने दुती को ओएमसी में समूह-ए स्तर के अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है जिसमें उन्हें ‘प्रशिक्षण और वित्तीय प्रोत्साहन के लिए 29 लाख रुपये का समर्थन’ मिलता है।

दुती ने सरकार के दावे को गलत करार देते हुए कहा था कि यह रकम उनके वेतन का हिस्सा है।

सरकार ने कहा था कि 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ओएमसी से वेतन के रूप में प्रति माह 84,604 रुपये मिलते है जबकि उन्होंने दावा किया था कि उन्हें सिर्फ 60,000 रूपये मिलते है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!