दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हुईं दुती चंद, 'टाइम 100 नेक्स्ट' में मिली जगह

By भाषा | Published: November 14, 2019 01:16 PM2019-11-14T13:16:39+5:302019-11-14T13:16:39+5:30

दुती ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 और 200 मीटर में रजत पदक जीते और नपोली में यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला फर्राटा धाविका बनी।

Dutee Chand named in TIME 100 Next list | दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हुईं दुती चंद, 'टाइम 100 नेक्स्ट' में मिली जगह

दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हुईं दुती चंद, 'टाइम 100 नेक्स्ट' में मिली जगह

Highlightsदुती चंद दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची ‘ टाइम 100 नेक्स्ट’ में शामिल हुई हैं।दुती चंद की इस उपलब्धि पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बधाई दी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची ‘ टाइम 100 नेक्स्ट’ में शामिल होने पर फर्राटा धाविका दुती चंद को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

पटनायक ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ओडिशा की फर्राटा धाविका दुती चंद को टाइम मैगजीन की 100 नेक्स्ट सूची में आने पर बधाई। ओडिशा को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। शुभकामनाएं।’

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, ‘‘दुती चंद को बधाई। भारत की सबसे तेज भागने वाली महिला अब टाइम 100 नेक्स्ट सूची में। उम्मीद है कि वह ट्रैक पर और उससे बाहर भी देश का नाम रोशन करती रहेंगी।’’

दुती ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 और 200 मीटर में रजत पदक जीते और नपोली में यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला फर्राटा धाविका बनी। उन्हें आईएएएफ ने दोहा विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर रेस में भाग लेने का न्यौता दिया था, लेकिन वह हीट में ही 11.48 सेकंड की टाइमिंग के साथ बाहर हो गई।

Web Title: Dutee Chand named in TIME 100 Next list

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे