लाइव न्यूज़ :

आईजीपी 4 में सीधे ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना चाहेंगी दुती और हिमा

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:27 IST

Open in App

पटियाला, 20 जून शीर्ष भारतीय एथलीट जैसे हिमा दास, दुती चंद, तेजिंदरपाल सिंह तूर और अनु रानी सोमवार से यहां शुरू होने वाली इंडियन ग्रां प्री सीरीज 4 में अच्छा प्रदर्शन करके सीधे ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना चाहेंगी।

महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर में हिमा और दुती शामिल हैं, ये दोनों एक दिन की इस प्रतियोगिता में 43.05 सेकेंड से कम समय निकालर तोक्यो ओलंपिक स्थान हासिल करना चाहेंगी।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अनुसार मालदीव की महिला चार गुणा 100 रिले चौकड़ी ने टूर्नामेंट में प्रवेश किया है जो भारत के लिये अच्छी खबर है क्योंकि क्वालीफिकेशन के लिये दो अंतरराष्ट्रीय टीमों का होना जरूरी है।

‘रोड टू तोक्यो’ सूची में भारतीय टीम इस समय 22वें स्थान पर है और उसे ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के लिये शीर्ष 16 में पहुंचना होगा जिसके लिये उसे 43.05 सेकेंड से कम समय में दौड़ पूरी करनी होगी।

दुती ने व्यक्तिगत 100 मीटर रेस में भी हिस्सा लिया है जिसमें वह अभी तक 11.15 सेकेंड के स्वत: क्वालीफिकेशन मार्क तक नहीं पहुंच सकी हैं। लेकिन वह ओलंपिक की 56 प्रतिस्पर्धियों में 43वें स्थान पर बनी हुई हैं और क्वालीफिकेशन की अंतिम तारीख में 10 दिन से कम का समय बचा है।

दुती 200 मीटर में भी क्वालीफाई कर सकती हैं जिसमें वह ‘रोड टू तोक्यो’ सूची में 45वें स्थान पर हैं और इस स्पर्धा में 56 खिलाड़ी दौड़ेंगी।

खिलाड़ी अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर भी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर सकते हैं।

वहीं गोला फेंक एथलीट तूर और भाला फेंक अनु रानी भी ओलंपिक में कट हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!