लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में 3500 जरूरतमंद खेल पेशेवरों की मदद की ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने

By भाषा | Updated: June 17, 2021 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून ड्रीम्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने गुरूवार को कहा कि उसने अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम ‘बैक आन ट्रैक’ के जरिये कोरोना महामारी के बीच 29 खेलों के 3500 से अधिक खेल पेशेवरों की मदद की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इनमें से 3300 मौजूदा या पूर्व खिलाड़ी हैं , सौ से अधिक कोच और 70 से अधिक खेल पत्रकार या खेल स्टाफ है जो 24 प्रदेशों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों से हैं ।

कार्यक्रम की शुरूआत अगस्त 2020 में राष्ट्रीय खेल दिवस पर की गई थी । फाउंडेशन के अनुसार इस कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता, उपकरणों की सहायता, कोचिंग, खुराक , मासिक भत्ते और स्वच्छता किट दी गई ।

इसने ‘प्लेफील्ड मैगजीन’ पहल के जरिये खेल पत्रकारों की भी मदद की जो कोरोना महामारी में नौकरी गंवा चुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!