लाइव न्यूज़ :

बुंदेसलीगा में डोर्टमंड की टीम फिर जीत दर्ज करने में नाकाम

By भाषा | Updated: December 6, 2020 11:07 IST

Open in App

बर्लिन, छह दिसंबर (एपी) बोरूसिया डोर्टमंड की टीम बुंदेसलीगा फुटबॉल लीग में एक बार फिर जीत दर्ज करने में नाकाम रही जब एनट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट ने उसे 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

डायची कमादा ने नौवें मिनट में ही फ्रेंकफर्ट की टीम को बढ़त दिला दी थी लेकिन अमेरिका के किशोर जियोवानी रेना ने 56वें मिनट में बोरूसिया डोर्टमंड को बराबरी दिला दी। डोर्टमंड की टीम को अपने चोटिल स्ट्राइकर एर्लिंग हेलांड की काफी कमी खली।

डोर्टमंड की टीम को पिछले मुकाबले में अपने मैदान पर कोलोन के खिलाफ 1-2 की हार झेलनी पड़ी थी जो विरोधी टीम की मौजूदा सत्र की पहली जीत थी।

अन्य मुकाबलों में आर्मीनिया बेलफेल्ड ने मेंज को 2-1 से हराकर सत्र की दूसरी जीत दर्ज की जबकि कोलोन को वोल्फ्सबर्ग ने 2-2 से बराबरी पर रोका। बोरूसिया मोनशेनग्लाबाख और फ्रेबर्ग का मुकाबला भी 2-2 से ड्रॉ रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!