लाइव न्यूज़ :

एससी ईस्ट बंगाल के बारे में अधिक नहीं जानते लेकिन यह उनके लिए फायदे की स्थिति नहीं: हबास

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:18 IST

Open in App

वास्को, 26 नवंबर एटीके मोहन बागान के मुख्य कोच एंटोनियो लोपेज हबास ने स्वीकार किया है कि नई टीम एससी ईस्ट बंगाल के बारे में वह अधिक नहीं जानते लेकिन साथ ही कहा कि इससे उनकी टीम शुक्रवार को यहां होने वाली इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की बहुप्रतीक्षित डर्बी में फायदे की स्थिति में नहीं होगी।

एटीके मोहन बागान ने आईएसएल में अपने अभियान की शुरुआत केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ की थी जबकि यह डर्बी मुकाबला एससी ईस्ट बंगाल का टूर्नामेंट में पहला मैच होगा।

एससी ईस्ट बंगाल के बारे में किसी को अधिक जानकारी नहीं है क्योंकि लीवरपूल के महान खिलाड़ी रॉबी फाउलर ने आईएसएल में टीम के प्रवेश से एक महीने पहले ही उसे नए सिरे से तैयार किया है।

हबास ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हमें आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन (रोर) के साथ उनके पिछले काम की जानकारी है। मुझे उनका प्रदर्शन, बर्ताव, प्रणाली और कई चीजों को देखना होगा लेकिन हमारे पास अधिक जानकारी नहीं है।’’

स्पेन का यह कोच हालांकि इससे सहमत नहीं है कि एससी ईस्ट बंगाल की टीम फायदे की स्थिति में है।

हबास ने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि हमने एक मैच खेला है और शायद यह ईस्ट बंगाल के लिए बेहतर होगा क्योंकि हमें नहीं पता कि ईस्ट बंगाल कैसे खेलेगा। हमें टूर्नामेंट में इसे स्वीकार करना होगा। मेरे लिए यह ईस्ट बंगाल के लिए फायदे की स्थिति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!