लाइव न्यूज़ :

घरेलू बैडमिंटन सत्र 20 महीने के ब्रेक के बाद अगले महीने शुरू होगा: बीएआई

By भाषा | Updated: November 10, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने बुधवार को घोषणा की कि 20 महीने के ब्रेक के बाद अगले महीने घरेलू बैडमिंटन सत्र की शुरुआत लगातार दो सीनियर रैंकिंग लेवल तीन के टूर्नामेंटों के साथ होगी।

सत्र की शुरुआत चेन्नई में होगी और पहला टूर्नामेंट 16 से 22 दिसंबर तक खेला जाएगा। लेवल तीन का एक अन्य टूर्नामेंट हैदराबाद में 24 से 30 दिसंबर तक होगा।

दोनों प्रतियोगिताओं की कुल इनामी राशि 10-10 लाख रुपये है और ये बीएआई के नए घरेलू प्रारूप का हिस्सा हैं जिसे 2019 में स्वीकृति दी गई लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण लागू नहीं किया जा सका। चेन्नई प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टयां भेजने की अंतिम तारीख 24 नवंबर जबकि हैदराबाद में होने वाले टूर्नामेंट के लिए एक दिसंबर है।

बीएआई के सचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि घरेलू सत्र की शुरुआत कोविड से संबंधित सभी नियमों का पालन करते हुए होगी और टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को आरटी-पीसीआर परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी।

सिंघानिया ने बयान में कहा, “कोविड ने खेल ही नहीं बल्कि सामान्य रूप से जीवन को भी बाधित किया लेकिन हमें भारतीय घरेलू बैडमिंटन सत्र को फिर से शुरू करने की घोषणा करने की खुशी है। हमारे पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और सभी खिलाड़ियों का कोर्ट पर वापस आना पूरे बैडमिंटन जगत के लिए अच्छी खबर है।”

सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट को तीन लेवल में वर्गीकृत किया गया है: लेवल तीन - बीएआई सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट (एक वर्ष में छह), लेवल दो- बीएआई सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट (एक वर्ष में छह), लेवल एक- बीएआई प्रीमियर सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट (एक वर्ष में दो)।

घरेलू सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंटों के लिए कुल दो करोड़ 20 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है। लेवल तीन श्रेणी के टूर्नामेंट की इनामी राशि 10 लाख, लेवल दो के टूर्नामेंट की 15 लाख और प्रीमियर टूर्नामेंट की 25 लाख रुपये होगी। इसके बाद राष्ट्रीय चैंपिनशिप होगी जिसके लिए 50 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!