लाइव न्यूज़ :

अपनी जन्मस्थली में अच्छा प्रदर्शन सपने के सच होने जैसा: एजाज पटेल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान शुक्रवार को सभी चार विकेट हासिल करने के बाद अपनी जन्म स्थली पर सपने साकार होने का लुत्फ उठा रहे हैं।

एजाज ने इस दौरान 29 ओवर में 73 रन खर्च चार विकेट झटके।

भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 221 रन बना लिये हैं।

एजाज ने दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ सपने इसी तरह साकार होते हैं। यहां आना और खेल के पहले दिन चार विकेट लेना काफी खास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली हूं कि चार विकेट ले सका और मुझे अपने गृहनगर में होने की खुशी है। वानखेड़े में यह प्रदर्शन मेरे लिए बेहद खास है।’’

भारत में पहली बार खेलते हुए 33 साल के पटेल ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट झटक कर मेजबान टीम को दबाव में डाल दिया

आठ साल की उम्र में न्यूजीलैंड जा बसे एजाज ने शुभमन गिल (44) को आउट कर पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी को तोड़ा। बायें हाथ के इस गेंदबाज ने इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा।

भारतीय टीम हालांकि मयंक अग्रवाल की नाबाद 120 रन की पारी से वापसी करने में सफल रही।

एजाज ने कहा, ‘‘ अभी मेरा आधा काम ही हुआ है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम कल वापसी करें और बचे हुए छह विकेटों के लिए कड़ा संघर्ष करें। मैच इस समय बराबरी पर है। कल का दिन अहम होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कानपुर के मुकाबले इस पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही है लेकिन इसके लिए सही दिशा और जगह पर गेंदबाजी करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!