लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टीम के लिये आयरलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला

By भाषा | Updated: July 29, 2021 12:16 IST

Open in App

तोक्यो, 29 जुलाई लगातार तीन हार के बाद ओलंपिक से बाहर होने की कगार पर खड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बचाये रखने के लिये शुक्रवार को हर हालत में आयरलैंड को हराना होगा ।

वैसे लगातार तीन शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के लिये मनोबल ऊंचा रखकर अपने से ऊंची सातवीं रैंकिंग वाली टीम को हराना आसान नहीं होगा ।

भारत पूल ए में पांचवें स्थान पर है जबकि आयरलैंड एक जीत और दो हार के बाद चौथे स्थान पर है ।भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अभी खाता नहीं खोला है । दोनों पूल से शीर्ष चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी ।

भारत को अब आयरलैंड और शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के साथ गोल औसत भी बेहतर रखना होगा । इसके साथ ही उन्हें दुआ करनी होगी कि शनिवार को ब्रिटेन की टीम आयरलैंड को हरा दे । वैसे यह सब जोड़ घटाव तभी होगा जब भारत शुक्रवार को आयरलैंड को हरा पाता है ।

कोच शोर्ड मारिन को अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी । लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम रियो ओलंपिक में 12वें स्थान पर रही थी और तोक्यो में भी खराब प्रदर्शन से देश में महिला हॉकी का ग्राफ ऊपर जाता नहीं दिख रहा ।

पहले तीन मैचों में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड ने 5 . 1 से, जर्मनी ने 2 . 0 और गत चैम्पियन ब्रिटेन ने 4 . 1 से हराया । भारतीयों ने तीनों मैचों में मौके बनाये लेकिन फॉरवर्ड पंक्ति उन्हें भुना नहीं सकी ।

ब्रिटेन के हाथों मिली हार को कोच मारिन ने ओलंपिक में भारत का सबसे खराब मैच बताते हुए कहा था ,‘‘ यह हमारा सबसे खराब मैच था । हम हर खिलाड़ी के लिये छह खेलने का प्रयास करते हैं लेकिन इस मैच में वैसा नहीं हुआ । खराब फैसले, खराब चयन । मैं इससे बहुत निराश हूं ।’’

उन्होंने हालांकि कहा ,‘‘ अभी भी हमारे पास मौका है और हम छह अंक लेकर क्वार्टर फाइनल में जा सकते हैं । यही हमारा लक्ष्य होना चाहिये ।’’

भारतीय डिफेंडरों के लिये हालांकि एलेना टाइस, कप्तान कैथरीन मुलान और हन्ना मैकलागलिन जैसे स्ट्राइकरों को काबू में रखना आसान नहीं होगा । वैसे भारत ने फरवरी 2019 में आयरलैंड को 3 . 0 से हराया और स्पेन दौरे पर दो मैचों की श्रृंखला में इसी टीम से 1 . 1 से ड्रॉ खेला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!