लाइव न्यूज़ :

जोकोविच सिनसिनाटी ओपन से हटे, सीधे यूएस ओपन में खेलेंगे

By भाषा | Updated: August 10, 2021 09:51 IST

Open in App

सिनसिनाटी, 10 अगस्त (एपी) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट (वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन) से हट गये हैं जिसका मतलब है कि अब वह यूएस ओपन के दौरान ही कोर्ट पर दिखेंगे जहां वह करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने की कोशिश करेंगे।

जोकोविच ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन्हें आस्ट्रेलिया से लेकर तोक्यो तक के व्यस्त कार्यक्रम के बाद तरोताजा होने के लिये थोड़ा और समय चाहिए।

इस साल ग्रैंडस्लैम में जोकोविच का रिकार्ड 21-0 है। उन्होंने फरवरी में हार्ड कोर्ट पर आस्ट्रेलियाई ओपन, जून में क्ले कोर्ट पर फ्रेंच ओपन और जुलाई में ग्रास कोर्ट पर विंबलडन का खिताब जीता था।

रॉड लीवर के 1969 में एक साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद कोई भी पुरुष खिलाड़ी एक वर्ष में पहले तीन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट नहीं जीत पाया था और जोकोविच के पास तो अब लीवर के रिकार्ड की बराबरी करने का मौका है।

विंबलडन के बाद जोकोविच ने एक सत्र में चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल करने के लक्ष्य के साथ तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था लेकिन वह सेमीफाइनल में जर्मनी के अलेक्सांद्र जेवरेव और कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा से हार गये थे और इस तरह से पदक जीतने में असफल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!