लाइव न्यूज़ :

एटीपी कप से हटे जोकोविच, आस्ट्रेलिया ओपन में खेलने पर संदेह बढ़ा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 16:12 IST

Open in App

मेलबर्न, 29 दिसंबर (एपी) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच 2022 एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं और साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियाई ओपन में उनके हिस्सा लेने पर संदेह बना हुआ है।

सर्बिया के जोकोविच के सिडनी में होने वाले पुरुष टीम टूर्नामेंट से हटने की खबर उस समय आई है जब 34 साल के इस खिलाड़ी के कोविड-19 टीकाकरण को लेकर अटकलें बढ़ गई है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने सार्वजनिक तौर पर यह खुलासा करने से इनकार कर दिया है कि उनका टीकाकरण हुआ है या नहीं।

आस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का टीकाकरण होना अनिवार्य है या फिर उन्हें विशेषज्ञों के स्वतंत्र पैनल से चिकित्सा छूट लेनी होगी।

आस्ट्रेलियाई ओपन मेलबर्न में 17 जनवरी से शुरू होगा और खिलाड़ियों ने आगामी हफ्ते में होने वाले अभ्यास टूर्नामेंट के लिए देश में आना शुरू कर दिया है।

एक बयान में टेनिस आस्ट्रेलिया ने कहा कि एटीपी कप में सर्बिया की टीम की अगुआई दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी दुसान लाजोविच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!