लाइव न्यूज़ :

जोकोविच, ओसाका, बार्टी, गॉ खेलेंगे इंडियनवेल्स टूर्नामेंट

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:00 IST

Open in App

इंडियन वेल्स, नौ सितंबर (एपी) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और ऐश बार्टी बीएनपी परीबस ओपन टेनिस में खेलेंगे जो कोरोना महामारी के कारण दो बार टलने के बाद पहली बार शरद ऋतु में खेला जा रहा है ।

यह टूर्नामेंट चार से 17 अक्टूबर तक खेला जायेगा ।

जोकोविच की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर होगी । वह इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बलडन जीत चुके हैं । वहीं बार्टी ने विम्बलडन समेत पांच खिताब जीते हैं ।

आस्ट्रेलियाई ओपन उपविजेता दानिल मेदवेदेव, फ्रेंच ओपन उपविजेता स्टेफानोस सिटसिपास, ओलंपिक चैम्पियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव , आंद्रेइ रूबलेव और विम्बलडन उपविजेता माटेओ बेरेटिनी भी इसमें खेलेंगे । महिला वर्ग में पूर्व चैम्पियन नाओमी ओसाका, बियांका आंद्रिस्कू, एलेना वेसनीना, सिमोना हालेप और विक्टोरिया अजारेंका खेलेंगी ।

शानदार प्रदर्शन कर रही युवा ब्रिगेड भी इसमें पदार्पण करेगी जिनमें 17 वर्ष की कोको गॉ, 18 वर्ष के कार्लोस अलकारेज और 19 वर्ष की लैला फर्नांडिस शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!