लाइव न्यूज़ :

जोकोविच ने एटीपी रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक शीर्ष पर रहने का रिकार्ड बनाया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च हाल ही में अपना नौवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 18वां ग्रैंडस्लैम का खिताब जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दिग्गज रोजर फेडरर को पछाड़कर एटीपी रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक शीर्ष पर रहने का रिकार्ड अपने नाम किया।

एटीपी की ताजा रैंकिंग में जोकोविच शीर्ष पर है जिससे वह कुल 311वें सप्ताह में शीर्ष पर बनें हुए है जबकि फेडरर 310 सप्ताह तक शीर्ष पर रहे थे।

एटीपी से जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यह वास्तव में दिग्गजों के रास्ते पर चलने के लिए उत्साहित करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह जानना बहुत ही शानदार है कि मैंने अपने बचपन के सपने को उनके बीच रहते हुए पूरा किया। इस उपलब्धि से यह भी पुष्टि होती है कि जब आप लगन और जुनून से कुछ करते है, तो सब कुछ संभव है।’’

एटीपी मास्टर्स 1000 की रिकार्ड 36 ट्रॉफिया जीतने वाले जोकोविच पहली बार चार जुलाई 2011 को रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। वह इसके बाद पांच अलग अलग समय पर रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज रहे।

फेडरर ने 16 जुलाई 2012 को पीट सम्प्रास के 286 सप्ताह तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने का रिकार्ड को तोड़ा था।

तैंतीस साल के जोकोविच 21 मई 2018 को रैंकिंग में 22वें स्थान पर खिसक गये थे लेकिन इसी साल (2018) पांच नवंबर को उन्होंने शीर्ष पायदान पर अपनी वापसी की थी।

उन्होंने पिछला साल रिकार्ड की बराबरी करते हुए छठी बार रैंकिग में शीर्ष पर रहते हुए खत्म किया था। इस मामले में उन्होंने सम्प्रास की बराबरी की थी। फेडरर, राफेल नडाल और जिमी कोनोर्स ने पांच-पांच बार शीर्ष पर रहते हुए साल खत्म किया है।

जोकोविच पिछले साल फरवरी में पांचवीं बार रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे और तब से इसी स्थान पर काबिज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!