लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी चुनौती समाप्त करके जोकोविच क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: September 7, 2021 10:21 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, सात सितंबर (एपी) एक सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पुरूष एकल में अमेरिकी चुनौती समाप्त करते हुए 20 वर्ष के जेंसन ब्रूक्सबी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ।

कैलिफोर्निया के वाइल्ड कार्डधारी ब्रूक्सबी विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर हैं और पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में चौथे दौर तक पहुंचे । लेकिन सामना जोकोविच से था जो पिछले 52 साल में एक कैलेंडर वर्ष में सारे ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने से तीन जीत दूर हैं ।

उन्होंने 1 . 6, 6 . 3, 6 . 2, 6 . 2 से जीत दर्ज करके इस साल ग्रैंडस्लैम में जीत का रिकॉर्ड 25 . 0 कर लिया । वह रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम से भी तीन जीत दूर हैं । रोजर फेडरर, रफेल नडाल और जोकोविच के नाम इस समय 20 ग्रैंडस्लैम हैं ।

टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार मेजबान देश का कोई भी खिलाड़ी महिला या पुरूष वर्ग में अंतिम आठ में नहीं पहुंचा है ।

अब जोकोविच का सामना इटली के छठी रैंकिंग वाले माटेओ बेरेटिनी से होगा जिन्हें उन्होंने विम्बलडन फाइनल में हराया था ।

महिला वर्ग में 18 वर्ष की ब्रिटिश क्वालीफायर एम्मा राडुकानू ने गैर वरीय शेल्बी रोजर्स को 6 . 2, 6 . 1 से हराया । रोजर्स ने तीसरे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी को मात दी थी लेकिन वह लय कायम नहीं रख सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!