लाइव न्यूज़ :

खेल गांव में ओलंपिक अनुभव का लुत्फ उठा रहे हैं जोकोविच

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:15 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच तोक्यो में अपने चौथे ओलंपिक में खेल गांव के अंदर कभी बेल्जियम जिम्नास्टिक टीम के साथ नजर आते हैं तो कभी तुर्की के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती पर सलाह देते दिखाई दे जाते हैं। कभी वह हमवतन खिलाड़ियों के ताइक्वांडो में स्वर्ण जीतने का जश्न जोर जोर से शोर मचाकर मनाते हैं, इस तरह वह खेल गांव में अपने ओलंपिक अनुभव का लुत्फ उठा रहे हैं।

जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं यहां हर सेकेंड का लुत्फ उठाने की कोशिश कर रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप यहां 10,000 से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ खेल गांव में रहे हो। अपना ज्ञान, अनुभव साझा कर रहे हो, उनसे जिंदगी और खेलों के बारे में बात कर रहे हो। आपको ऐसा अनुभव कहीं और नहीं मिलेगा। ’’

जोकोविच ने कहा, ‘‘यह सचमुच मेरे लिये शानदार समय है। टेनिस में व्यक्तिगत एथलीट होने के कारण हमें ऐसा अनुभव नहीं होता, मैं इस अनुभव के लिये सचमुच शुक्रगुजार हूं। ’’

जोकोविच ने बुधवार को 16वें वरीय एलेजांद्रो डेविडोविच पर 6-3 6-1 की जीत से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जिससे उनकी ‘गोल्डन स्लैम’ की उम्मीद बनी हुई है। स्टेफी ग्राफ एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने ‘गोल्डन स्लैम’ हासिल किया है, उन्होंने 1988 में सभी चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक स्वर्ण पदक एक ही कैलेंडर वर्ष में जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!