लाइव न्यूज़ :

जोकोविच तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने को लेकर असमंजस में

By भाषा | Updated: July 12, 2021 11:24 IST

Open in App

विंबलडन, 12 जुलाई (एपी) नोवाक जोकोविच के पास ‘गोल्डन स्लैम’ पूरा करने का अच्छा अवसर है लेकिन यह स्टार टेनिस खिलाड़ी अभी तक तोक्यो ओलंपिक में खेलने का पक्का फैसला नहीं कर पाया है।

दर्शकों की अनुपस्थिति और तोक्यो में कोरोना वायरस से जुड़े कड़े प्रतिबंधों को देखते हुए जोकोविच जापान की यात्रा करने को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं।

जोकोविच ने रविवार को विंबलडन खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘मुझे इस बारे में सोचना होगा। मेरी योजना शुरू से ही ओलंपिक खेलों में भाग लेने की थी लेकिन वर्तमान स्थित को देखकर मैं कुछ तय नहीं कर पा रहा हूं। पिछले दो तीन दिनों में मैंने जो कुछ सुना उससे यह अभी 50-50 जैसी स्थिति है।’’

जोकोविच प्रशंसकों की अनुपस्थिति की खबर से भी निराश हैं। यही नहीं कड़े प्रतिबंधों का मतलब होगा कि उनकी निजी टीम के कुछ लोग ही तोक्यो की यात्रा कर पाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनकर वास्तव में निराशा हुई। ’’

राफेल नडाल पहले ही कह चुके हैं कि वह तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेंगे जबकि रोजर फेडरर ने अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है।

जोकोविच ने रविवार को चार सेट तक चले फाइनल में इटली के मैटियो बेरेटिनी को हराकर छठी बार विंबलडन खिताब जीतने के साथ फेडरर और नडाल के 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब के रिकार्ड की भी बराबरी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!