लाइव न्यूज़ :

जोकोविच कड़े मुकाबले में लोरेंजो को हराकर क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:24 IST

Open in App

पेरिस, सात जून (एपी) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पहले दो सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए इटली के किशोर लोरेंजो मुसेटी को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

शीर्ष वरीय जोकोविच ने पहले दो सेट 6-7, 6-7 से गंवाने के बाद अगले दो सेट 6-1, 6-0 से जीते और जब वह पांचवें और निर्णायक सेट में 4-0 से आगे चल रहे थे तब 19 साल के मोसेटी ने पीठ में तकलीफ के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया जिससे सर्बियाई खिलाड़ी रोलां गैरो पर 15वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।

जोकोविच ने किशोर खिलाड़ी के खिलाफ रोलां गैरो में एकमात्र हार 2006 में झेली थी और उन्हें रफेल नडाल ने हराया था जो इस टूर्नामेंट के महान खिलाड़ी और कई बार के चैंपियन हैं।

सर्बिया के जोकोविक अगले दौर में इटली के ही नौवें वरीय मातियो बेरेटिनी से भिड़ेंगे जिन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोजर फेडरर के टूर्नामेंट से हटने पर अंतिम आठ में जगह बनाई।

पहले दो सेट गंवाने के बाद जोकोविच ने जोरदार वापसी की और मुसेटी के चोट के कारण जूझने का पूरा फायदा उठाया। इटली के खिलाड़ी को चौथे सेट में मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा और वह कुछ देर के लिए कोर्ट छोड़कर बाहर भी गए।

जोकोविच ने दो सेट से पिछड़ने के बाद तीसरे सेट में सिर्फ 10 और चौथे सेट में सिर्फ चार अंक गंवाए। उन्होंने आखिरी 13 गेम जीते।

जोकोविच दूसरे फ्रेंच ओपन और करियर के 19वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। पांच सेट तक चलने वाले मुकाबलों में यह जोकोविच की 34वीं जीत है जबकि 10 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष एकल के चौथे दौर के अन्य मुकाबलों में दसवें वरीय डिएगो श्वार्ट्जमैन ने पहले सेट में सात ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए जेन लेनार्ड स्ट्रुफ को 7-6, 6-4, 7-5 से हराया। पिछले साल यहां सेमीफाइनल में पहुंचे श्वार्ट्जमैन अगले दौर में रोला गैरो पर 13 बार के विजेता नडाल और दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी यानिक सिनर के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

इससे पहले अमेरिका की किशोरी कोको गॉफ ने ओन्स जेबोर को सीधे सेटों में हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सत्रह साल की गॉफ ने एकतरफा मुकाबले में जेबोर को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

पूरे मुकाबले के दौरान अमेरिकी खिलाड़ी ने अपनी सर्विस पर सिर्फ नौ अंक गंवाए। तीसरे दौर में भी गॉफ की राह आसान रही थी जब उनके पहला सेट जीतने के बाद जेनिफर ब्रेडी बायें पैर में चोट के कारण मुकाबले से हट गई थी।

गॉफ का अगले दौर में सामना बारबरा क्रेजसिकोवा से होगा। क्रेजसिकोवा ने भी 2018 की फ्रेंच ओपन उप विजेता स्लोएन स्टीफंस को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाई।

सत्रहवीं वरीय मारिया सकारी ने चौथे नंबर की खिलाड़ी और पिछले साल की उप विजेता सोफिया केनिन को 6-1, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वह क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन इगा स्वियाटेक और मार्ता कोस्तियुक के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!