लाइव न्यूज़ :

डेविस कप फाइनल्स में अपने देशों की अगुवाई करेंगे जोकोविच और मेदवेदेव

By भाषा | Updated: October 26, 2021 10:04 IST

Open in App

लंदन, 26 अक्टूबर (एपी) विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और यूएस ओपन चैंपियन दानिल मेदवेदेव अगले महीने शुरू होने वाले डेविस कप फाइनल्स में अपनी टीमों की अगुवाई करेंगे।

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और 2021 में कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने से चूकने वाले जोकोविच को सबियाई टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा फ़िलिप क्राजिनोविच, दुसान लाजोविच, लास्लो जेरे और मिओमिर केकमानोविच को टीम में रखा गया है।

यूएस ओपन में जोकोविच को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल करने वाले विश्व में नंबर दो मेदवेदेव रूसी टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें नंबर छह आंद्रे रूबलेव, नंबर 19 असलान करात्सेव, नंबर 30 कारेन खाचनोव और इवगेनी डोनस्कोइ शामिल हैं।

मैड्रिड, इनसब्रक (आस्ट्रिया) और तूरिन (इटली) में 25 नवंबर से इंडोर हार्डकोर्ट पर शुरू होने वाले ग्रुप चरण के मैचों में 18 टीमें भाग लेंगी। इन शहरों में क्वार्टर फाइनल होने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैड्रिड में खेले जाएंगे।

स्पेन डेविस कप में अभी मौजूदा चैंपियन है। उसने 2019 में खिताब जीता था। कोविड-19 के कारण पिछले साल टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पाया था।

टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में रूस, स्पेन और इक्वाडोर, ग्रुप बी में कनाडा, कजाखस्तान और स्वीडन, ग्रुप सी में फ्रांस, ब्रिटेन और चेक गणराज्य, ग्रुप डी में क्रोएशिया, आस्ट्रेलिया और हंगरी, ग्रुप ई में अमेरिका, इटली और कोलंबिया तथा ग्रुप एफ में सर्बिया, जर्मनी और आस्ट्रिया को रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!