लाइव न्यूज़ :

विम्बलडन फाइनल में हो सकती है जोकोविच और फेडरर की टक्कर, हालेप बाहर

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:34 IST

Open in App

विम्बलडन (इंग्लैंड), 25 जून (एपी) नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर को शुक्रवार को जारी विम्बलडन ड्रा में अलग-अलग हाफ में रखा गया है जिसका मतलब यह है कि दोनों दिग्गजों का सामना फाइनल में ही हो सकता है।

इस टूर्नामेंट का पिछला फाइनल 2019 में इन्हीं दोनों खिलाड़ियों के बीच खेला गया था जहां जोकोविच पांचवीं बार इसके चैम्पियन बने थे।

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था। जोकोविच यहां लगातार तीसरे खिताब के साथ 20वां ग्रैंडस्लैम जीत कर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी करना चाहेंगे।

महिलाओं में 2019 की चैम्पियन सिमोना हालेप ने ड्रा जारी होने से कुछ समय पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज यह टेनिस खिलाड़ी इससे पहले बायें पैर की पिंडली की चोट के कारण को फ्रेंच ओपन से भी हट गयी थी। उनके चोट से नहीं उबरने के कारण डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल दो महिला खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। रैंकिंग में दूसरे पायदान की खिलाड़ी नाओमी ओसाका पहले ही नाम वापस ले चुकी हैं।

पुरूषों में भी शीर्ष पांच रैंकिग में से दो खिलाड़ी बाहर हो गये हैं। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज नडाल और पांचवें स्थान पर काबिज डोमिनिक थीम इस बार चुनौती पेश नहीं करेंगे।

महिलओं के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एश बार्टी का सामना पांचवीं वरीयता की खिलाड़ी बियांका एंड्रीस्कु जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना का सामना छठी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स से हो सकता है। दूसरी वरीयता प्राप्त आर्य सबलेंका के सामने इगा स्विएटेक की चुनौती हो सकती है तो वहीं चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन का सामना आठवीं वरीयता की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा से हो सकता है।

पुरूषों में शीर्ष हाफ में पहली वरीयता प्राप्त जोकोविच को अंतिम आठ में पांचवीं वरियता प्राप्त आंद्रे रूब्लेव तो वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रेंच ओपन उपविजेता स्टेफानोस सितसिपास को आठवीं वरीयता वाले रोबर्टो बॉतिस्ता आगुत की चुनौती का सामना करना पड़ सकता हैं।

ड्रा के अन्य हाफ में दूसरी वरीयता दानिल मेदवेदेव के सामने क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त दिग्गज फेडरर की चुनौती हो सकती है। चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सातवीं वरीयता वाले मातेओ बेरेतिनी से आमना-सामना हो सकता है।

दो बार के चैम्पियन एंडी मर्रे 24वीं वरीयता प्राप्त निकोनोज बासिलशिविली के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेंगे।

महिलाओ में दो बार की चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा 2017 की यूएस ओपन चैम्नियन स्लोआने स्टीफंस के खिलाफ पहले दौर में खेलेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!