लाइव न्यूज़ :

जोकोविच और कोको तीसरे दौर में, बार्टी चोट के कारण रिटायर

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:29 IST

Open in App

पेरिस, तीन जून (एपी) शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने गुरूवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरूष वर्ग में पाब्लो कुवास को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया जबकि महिला वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी को कूल्हे की चोट के कारण रिटायर होना पड़ा लेकिन अमेरिका की 17 वर्षीय कोको गॉफ अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं।

सर्बिया के शीर्ष वरीय जोकोविच ने दूसरे दौर के मुकाबले में उरूग्वे के पाब्लो पर 6-3 6-2 6-4 की आसान जीत दर्ज की।

आस्ट्रेलिया की 2019 की चैम्पियन बार्टी दूसरे दौर में पोलैंड की प्रतिद्वंद्वी मैग्डा लिनेटे के खिलाफ 1-6 2-2 से पिछड़ रही थीं और इसके बाद उन्होंने इशारा किया कि वह आगे नहीं खेल पायेंगी।

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज कोको ने दूसरे दौर में चीन की वांग कियांग को 6-3 7-6 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनायी। तीन साल पहले रोलां गैरां में बालिका एकल खिताब जीतने वाली कोको ने इस सत्र में 23 मैचों में जीत हासिल की है।

पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन और 2018 फ्रेंच ओपन की उप विजेता स्लोआने स्टीफंस ने ढाई साल में पहली बार शीर्ष 10 खिलाड़ी को शिकस्त देकर तीसरे दौर में जगह सुनिश्चित की। उन्होंने 22 विनर लगाकर 10वीं रैंकिंग की कैरोलिना प्लिस्कोवा को 7-5, 6-1 से मात दी।

पिछले साल की उप विजेता सोफिया केनिन ने दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में हेली बापटिस्टे पर 7-5, 6-3 से जीत हासिल की और पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं। स्वितोलिना ने फ्रेंच ओपन में पदार्पण कर रही एन लि को 6-0, 6-4 से शिकस्त दी।

पुरूषों के एकल वर्ग में 14वें वरीय गेल मोंफिल्स दूसरे दौर के मैच में मिकाइल यमर से हारकर बाहर हो गये जो 2011 में रोबिन सोडरलिंग के बाद फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचने वाले स्वीडन के पहले खिलाड़ी हैं। यमर ने 6-0, 2-6, 6-4, 6-3 से जीत हासिल की।

इटली के नौंवे वरीय माटियो बेरेटिनी ने अर्जेंटीना के फेडरिको कोरिया को 6-3, 6-3, 6-2 से पराजित कर तीसरे दौर में जगह बनायी जो उनका रोलां गैरां में सर्वश्रेष्ठ नतीजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!