लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी टीके से जुड़े कार्य की रफ्तार तेज किए जाने पर चर्चा

By भाषा | Updated: December 11, 2020 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन, राष्ट्रीय नियामक अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के टीका विनिर्माताओं ने सदस्य देशों में कोविड-19 संबंधी टीके से जुड़े कार्य की रफ्तार तेज किए जाने पर चर्चा की।

यह जानकारी एक बयान में दी गई।

दो दिन तक चली यह डिजिटल बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘टीका विनिर्माण और नियामक क्षेत्रों की समान और पर्याप्त ढंग से टीके उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका है।’’

बैठक में सदस्य देशों में कोविड-19 संबंधी टीके से जुड़े कार्य की रफ्तार तेज किए जाने पर चर्चा की गई।

सिंह ने कहा, ‘‘हमारे क्षेत्र से जुड़े देश विश्व के सबसे बड़े टीका विनिर्मातओं में से हैं, और यहां बनने वाले टीके पूरी दुनिया में अरबों लोगों को लगाए जाने की संभावना है। मुझे विश्वास है कि क्षेत्र और विश्व के सभी लोगों के साथ मिलकर आप सभी लोगों के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम में प्रभावी योगदान देंगे।’’

बैठक में शामिल होने वाले टीका विनिर्माताओं में भारत से भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड, बॉयलॉजिकल ई लिमिटेड, कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड, भारतीय सीरम संस्थान प्राइवेट लिमिटेड, डॉक्टर रेड्डीज लैबोरैटरीज और वॉकहार्ट लिमिटेड कंपनियां शामिल थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!